WhatsApp Icon

Mahila Shramik Samman Yojana 2024 : महिला मजदूर को सरकार दे रही है 5100 रुपये, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ।

Rate this post

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना:- केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए तरह तरह की योजनाएं चलाई जाती है इसी में एक योजना हरियाणा सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए शुरू किया गया है, जिसका नाम मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना है। इस योजना की मदद से हरियाणा सरकार सभी योग्य महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे महिलाएं आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बन सकें। आप लोगों को बता दें कि इस योजना को श्रम विभाग द्वारा संचालित की गयी है और मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को साड़ी, सूट, चप्पल, रेन कोट, छाता, रबड़ मैट्रेस, किचन के बर्तन, सेनेटरी पैड्स आदि खरीदने के लिए आर्थिक मदद दी जायेगी इस योजना के जरिए 5100 रूपए की मदद प्रदान की जायेगी।

WhatsApp Channel पर जुड़े Join Now
Telegram Channel पर जुड़े Join Now
Instagram Join Now
Mahila Shramik Samman Yojana 2024

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का क्या उद्देश्य है ?

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना की मदद से राज्य की महिलाओं को उनकी जरूरियात को ध्यान रखना है और उनकी आर्थिक मदद करना है, आप लोगों को पता ही होगा कि श्रमिक महिलाओं को घर के साथ साथ बाहर की जिम्मेदारियां भी उठानी पड़ती हैं जिसके कारण उनके पास अपने पैसों की कमी रहती है इसी को देखते हुए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है, और इस योजना की मदद से महिलाएं पैसों से अपनी जरूरतों के लिए किसी और पर निर्भर नही रहेंगी।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के क्या लाभ हैं ?

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना की मदद से राज्य की सभी पजीकृत महिला श्रमिकों को 5100 रूपए की राशि प्रदान की जाती है ताकि वो अपनी जरूरियात को पूरी कर सकें, इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण नवीनीकरण करवाना होगा। इस योजना के अंतर्गत सभी योग्य महिलाओं को का लाभ दिया जायेगा, इस योजना का लाभ पाकर महिलाओं को किसी और पर निर्भर नहीं रहना होगा।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना की क्या क्या पात्रताएँ है ?

  • आवेदक कर्ता हरियाणा राज्य की स्थायी मूल निवासी होनी चाहिए और इसमे सिर्फ महिलाओं को ही पात्र माना जायेगा.
  • इसमें महिलाओं को श्रम विभाग में पंजीकृत होना चाहिए और ये कम से कम एक वर्ष का होना आवश्यक है.
  • योजना में उन्हें पात्र माना जायेगा जिनके पास नियमित सदस्यता होगी.
  • योजना के लिए आवश्यक है की महिला द्वारा पंजीकरण का नवीनीकरण हर साल कराया गया हो तभी पात्र माना जायेगा.

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के लिए क्या क्या आवश्यक दस्तावेज लगेंगे ?

  • आधार कार्ड.
  • आयु प्रमाण पत्र.
  • बैंक खाता पासबुक.
  • निवास प्रमाण पत्र.
  • आय प्रमाण पत्र.
  • श्रमिक पंजीकरण व सदस्यता का प्रमाण पत्र.
  • ईमेल आईडी.
  • मोबाइल नंबर.
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो.

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

  • अगर आप मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले हरियाणा की श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने होम पृष्टि खुलकर आ जायेगा यहां पर आपको E-Services के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपको ड्राप डाउन मेनू से आप को Hry Labour Welfare Board लिंक पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद कुछ दिशा निर्देश दिखाई देंगे जिसे आप ध्यान से पढ़कर और फिर पेज के अंत में दिए उद्घोषणा पर चेक मार्क कर देना है।
  • अब आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है और अपने आधार नंबर फैमिली आईडी के जरिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पंजीकरण करना होगा।
  • अगर आप पहले से पोर्टल पर पजीकृत हैं तो आप सीधे लॉगिन कर सकते हैं।
  • अब आपको अगले पृष्टि पर स्कीम के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने योजनाएं खुल जाएंगी यहां पर आपको Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana (View Detail ) को चुनना होगा।
  • अब आपको अगले पृष्टि पर योजना से जुडी जानकारी मिलेगी साथ ही आप को Undertaking के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद घोषणा पत्र डाउनलोड हो जायेगा जिसको प्रिंट निकालकर पूरा भर देना है।
  • अब आपको उसी पृष्टि पर नीचे दिए अंडरटेकिंग को Choose File में सेलेक्ट कर देना है और अंडरटेकिंग अपलोड करने के बाद Send OTP पर क्लीक करना है और OTP को भर देना है।
  • अब आपको Apply Scheme के ऑप्शन पर क्लिक करना है और सभी जानकारीयों को भर देना है।
  • उसके बाद जरूरी दस्तवेजों को अटैच कर देना है।
  • तो इस तरीके से मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जायेगा।

Official Website – https://hrylabour.gov.in/

Related Posts

Tomarket Daily Combo 11 September

Hamster Kombat Daily Combo 11 September

Hamster Kombat Daily Combo 11 September

Leave a Comment